व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
छात्र के हौसले को सलाम, जिस विषय के शिक्षक नहीं उसमें भी लाए 98 और 89 अंक
Doorbeen News Desk: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पांड़ के मेधावी छात्र सह विज्ञान संकाय के स्टेट टाॅपर आदित्य प्रकाश अमन के हौंसले को सलाम। क्योंकि जिस विषय के शिक्षक नहीं उस विषय में भी मेधावी छात्र ने 98 व 89 अंक हासिल किया है। यह कड़ी मेहनत, सच्ची लगन, जोश, जज्बा व जुनून का नतीजा है। उक्त टॉपर छात्र ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य तय है और मेहनत उसके अनुसार की जाए तो सफलता हर हाल में मिलती है।
बताते चले कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पांड़ अपने स्थापना काल से ही मूलभूत आधारभूत संरचना के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन अबतक उसे कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है। इस विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बताते है कि उत्क्रमित होने के बाद से यह उच्च माध्यमिक विद्यालय मात्र तीन कमरे में संचालित किया जा रहा है। इस विद्यालय में 11वी व 12वीं की कक्षा वर्ग कक्ष के अभाव में संचालित करने में काफी परेशानी होती है। वही गणित व रसायन शास्त्र के शिक्षक भी मौजूद नहीं है।
इन हालातों में भी छात्रों ने सफलता का परचम लहराया. ये जिले के लिए शान का विषय है। एक शिक्षक ने बताया कि इंटर में अपग्रेड करने के बाद न तो भवन बना और न ही अन्य संसाधन जुटाए गए।








