भाजपा समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्तीपुर ग्रामीण पूर्वी मंडल में मंडल स्तर से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सम्पन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

भाजपा समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्तीपुर ग्रामीण पूर्वी मंडल में मंडल स्तर से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सम्पन्न

Doorbeen News Desk: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 को लेकर भाजपा समस्तीपुर जिला उत्तरी के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्तीपुर पूर्वी मंडल का प्रशिक्षण शिविर मोरदीवा पुस्तकालय भवन समस्तीपुर में सम्पन्न हुआ।
अध्यक्षता जिला महामंत्री सुनील कुमार राय एवं संचालन वीरेन्द्र यादव विधान सभा संयोजक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किया।

क्रमशः अलग-अलग वर्गों में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भारत को 2047 तक विकसित एवं वैभवशाली बनाने का आह्वान अपने उद्घाटन भाषण में जिला महामंत्री सुनील कुमार भाजपा कार्यकर्ताओं से किया।
भाजपा नेता आदित्य कुमार ने सुरक्षित प्रकृति, पर्यावरण, खेत खलिहान में भारत को श्रेष्ठ बनाने हेतु इतिहास और विकास पर प्रशिक्षण दिया ।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मधुवाला ने केंद्र सरकार के उपल्ब्धि के साथ भारतीय सभ्यता संस्कृति का प्रेरणा के साथ राष्ट्रवाद के विचार को प्रबल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया । भाजपा जिला मंत्री अभय कुमार गुड्डू ने सेवा और ज्ञान के साथ सामुहिकता, समरसता के बदौलत भारत को 2047‌तक वैभवशाली बनाने हेतु कार्य विस्तार में हमारी दृष्टि विषय पर प्रशिक्षण दिया।
भाजपा जिला वरिष्ठ नेता मोरदीवा पंचायत के मुखिया रामाधार सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने हेतु बूथ प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया।
जिला मिडिया प्रभारी अमृतांशु कुमार ने विकास में सोशल मिडिया के महत्त्व के विषय पर प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण शिविर वर्ग में जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मधुवाला, जिला मंत्री अभय कुमार गुड्डू,मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, मोरदीवा के मुखिया रामाधार सिंह, दिनेश प्र सिंह, मिडिया प्रभारी अमृतांशु कुमार, कौशल ठाकुर,अरूण दास,पवन मिश्रा, अरविंद ठाकुर , गणेश गिरी, संतोष कुशवाहा, मणी कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *