व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें
समस्तीपुर में बिहार दिवस को लेकर निकाली गयी प्रभात फेरी एवं किया गया मैराथन दौड़
Doorbeen News Desk: बिहार दिवस को लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसको लेकर 22 मार्च की सुबह में स्कूली बच्चों, गणमान्य लोगों के अलावे अधिकारी के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी समाहरणालय से होते हुए आरएसबी इंटर कॉलेज काशीपुर सहित विभिन्न मार्गो होते हुए पटेल मैदान में समाप्त हुआ।
प्रभात फेरी में सभी स्कूली बच्चों ने भाग लिया। गर्व से कहो हम बिहारी हैं, कि नारे के साथ प्रभात फेरी समाहरणालय से निकाली गई जो पटेल मैदान में समाप्त हुआ।
वही सुबह में ही डीएवी पब्लिक स्कूल हरपुर एलौथ से पटेल मैदान तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के छात्रों के द्वारा भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रजनीश कुमार राय सहित सभी अधिकारी थे।
11 बजे पटेल मैदान में ही चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी चयनित लोग भाग लेंगे।

संध्या 4 बजे पटेल मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न लोगो के बीच पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। जबकि संध्या 6.30 बजे से पटेल मैदान में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्कूलिक बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किया जाएगा।








