असम राज्य से लाया जाता सूखा नशा हेरोइन, तस्कर द्वारा समस्तीपुर व वैशाली में बेचा जाता है, महिला समेत दो गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर यहां क्लीक करें

असम राज्य से लाया जाता सूखा नशा हेरोइन, तस्कर द्वारा समस्तीपुर व वैशाली में बेचा जाता है, महिला समेत दो गिरफ्तार

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर व वैशाली जिला में सूखा नशा का कारोबार जमकर किया जाता है। यह सूखा नशा असम से लाकर तस्करों के द्वारा यहां के लोगों को बीच बेचा जाता है। जिसके जद में आकर युवा व किशोर वर्ग भी सूखा नशा का शिकार हो रहे हैं। इसका खुलासा समस्तीपुर पुलिस ने किया। समस्तीपुर जिलान्तर्गत शनिवार को समय करीब 08:45 बजे विशेष कार्य बल (Narcotics cell) एवं मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना, के द्वारा पटोरी थाना को सूचना दी गई कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य, जिसमें महिला भी शामिल है।

मादक पदार्थ हेरोईन की एक खेप लेकर शाहपुर पटोरी स्टेशन से उतरकर महनार की तरफ जाने वाले है। उक्त जानकारी समस्तीपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जिसमें कहा गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी के साथ छापामारी दल का गठन करते हुए छापामारी दल द्वारा प्राप्त सूबना के आलोक में पटोरी स्टेशन के बाहर एक महिला एवं एक पुरूष को संदिग्ध गतिविधि को देखकर पकड़ गया। पकड़ाये युवक ने अपना नाम पता राहुल कुमार उम्र 26 वर्ष पे० विनोद कुमार राय सा० लावापुर हरनारायण वार्ड-10, थाना-महनार, जिला-वैशाली एवं महिला द्वारा अपना नाम शांति देवी पति रामचंद्र दूबे मोहल्ला-विष्णु नगर कामाख्या गेट, थाना-फटासिल अंबारी, जिला कामरूप मेट्रो राज्य असम बताया। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष विधिवत उक्त दोनों की तलाशी लिया गया।

तलाशी के दौरान शांति देवी एवं राहुल कुमार के पास से 02-02 कुल-04 साबुन दानीनुमा डब्बा, जिसके अंदर पोलीथीन में पैक करके उजला और नारंगी रंग का मिश्रित पाउडर (मादक पदार्थ हेरोईन जैसा जिसे स्थानीय भाषा में कोटा कहा जाता है) सहित अन्य सामान पाया गया, जिसे विधिवत जप्ती सूबी बनाकर जप्त किया गया। बरामद मादक पदार्थ की किमत करीब 06 लाख रूपया अनुमानित है।

पकड़ाए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर संगठित गिरोह द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों से मादक पदार्थ का कारोबार करने की बात प्रकाश में आई है। पकड़ाए उक्त दोनों व्यक्तियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सभी बिन्दुओं पर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :- राहुल कुमार उम्र 28 वर्ष पे०-विनोद कुमार राय सा० लावापुर हरनारायण वार्ड-10, थाना-महनार, जिला-वैशाली, शाति देवी पति-रामचंद्र दूबे मोहल्ला-विष्णु नगर कामाख्या गेट, थाना-फटासिल अंबारी, जिला-कामरूप मेट्रो राज्य-असम।

बरामदगी में कुल-04 साबुनदानीनुमा डब्बा में रखा मादक पदार्थ (कोटा)। मोबाइल-02, नगद 1280/- रूपये, रेलवे टिकट-05, ए०टी०एम० कार्ड-01, आधार कार्ड-02, ड्राईविंग लाईसेंस-01 बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *