समस्तीपुर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ईद, एक दूसरे को दी बधाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ईद, एक दूसरे को दी बधाई

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर में मुसलमानों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर पूरे जिला में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समस्तीपुर गंडक कॉलोनी स्थित ईदगाह सहित जिला के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुसलमानों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की और मुल्क में शांति, सद्भाव,उन्नति और भाईचारगी की दुआ मांगी।

नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी।ईदुल फित्र रमजानुल मुबारक की समाप्ति महीने के बाद मनाया जाता है।

ये त्यौहार मुस्लिम कैलेंडर के अनुसार यक्म शवाल अल-मुकर्रम्म को मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है।

ये त्यौहार भी इसलामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह ही नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है। मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *