वाणिज्यकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर छुपाव का हुआ खुलासा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

वाणिज्यकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : कर छुपाव का हुआ खुलासा

Doorbeen News Desk: वाणिज्यकर विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार मधुबनी जिले में कर अपवंचना के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कल देर शाम हार्डवेयर एवं पेंट व्यवसायी हनुमान आयरन स्टोर, लोहापट्टी, मधुबनी का औचक निरीक्षण किया गया।

चार वर्षों से नहीं किया जा रहा था नकद कर का भुगतान
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त प्रतिष्ठान द्वारा पिछले लगभग चार वर्षों से नकद कर का नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को क्षति पहुंच रही थी।

निरीक्षण में 38 लाख से अधिक का कर छुपाव उजागर
निरीक्षण टीम द्वारा विस्तृत जांच के क्रम में कुल ₹38,02,246.50 (अड़तीस लाख दो हजार दो सौ छियालिस रुपये पचास पैसे) के कर छुपाव का मामला उजागर किया गया।

व्यवसायी ने स्वीकार किया कर बकाया, 15 लाख रुपये तत्काल जमा
जांच के दौरान व्यवसायी द्वारा कर छुपाव को स्वीकार करते हुए तत्क्षण ₹15,00,000 (पंद्रह लाख रुपये) नकद के रूप में जमा कर दिया गया। साथ ही शेष बकाया राशि को आगामी कुछ दिनों में जमा कराने का आश्वासन भी दिया गया, जिसे निरीक्षण टीम द्वारा स्वीकार किया गया।

अन्य व्यवसायियों पर भी होगी कार्रवाई
वाणिज्यकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में ऐसे अन्य चुनिंदा व्यवसायियों के यहां भी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जो नकद कर भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं।

निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारी
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल रहे—
श्री धर्मदेव कुमार, राज्यकर संयुक्त आयुक्त
श्री शशि भूषण कुमार, उपायुक्त
श्री सिंकेश कुमार, उपायुक्त
श्री अविनाश कुमार, राज्यकर सहायक आयुक्त

विभाग का संदेश : कर भुगतान में पारदर्शिता रखें
वाणिज्यकर विभाग द्वारा सभी व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे समय पर एवं नियमानुसार कर का भुगतान सुनिश्चित करें। कर चोरी अथवा कर अपवंचना के मामलों में विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

=================
आपदा नही है भारी, यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर करे संपर्क।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *