बाजितपुर गांव के वीर शहीद सीताराम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित, SDM ने इनकी बलिदान रखा जायेगा याद

व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें

बाजितपुर गांव के वीर शहीद सीताराम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित, SDM ने इनकी बलिदान रखा जायेगा याद

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर गांव के वीर शहीद सीताराम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार आज उनके पैतृक गांव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके अदम्य साहस एवं देशभक्ति को स्मरण किया।

अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद सीताराम यादव का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

प्रशासन शहीद के परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शहीद के प्रति सम्मान प्रकट किया और उनके बलिदान को नमन किया। गांव में शोक एवं सम्मान का माहौल देखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग vs श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *