समस्तीपुर: राज्य स्तरीय बाबा केवल स्थान मेला की तैयारी तेज, एसडीओ व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें

समस्तीपुर: राज्य स्तरीय बाबा केवल स्थान मेला की तैयारी तेज, एसडीओ व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध बाबा केवल स्थान पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पारंपरिक मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से मेले के स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह मेला बिहार ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों एवं नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

उन्होंने विशेष रूप से मल्लाह समुदाय की भागीदारी को इस मेले की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, प्रशासन का सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *