रेलवे रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर एलाउंस में 25% वृद्धि, यूनियन के प्रयास रंग लाई : मनोज 

व्हाट्सएप से जुड़ने को ले क्लीक करें

रेलवे रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर एलाउंस में 25% वृद्धि, यूनियन के प्रयास रंग लाई : मनोज 

Doorbeen News Desk: रेलवे के रनिंग कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की लंबित मांग और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप किलोमीटर अलाउंस में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। यह निर्णय 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता में वृद्धि के साथ लिया गया है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस मांग को लेकर एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने वित्त मंत्रालय और रेल मंत्री के समक्ष कई बार प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। लगातार संवाद और जेसीएम बैठक में उठाए गए मुद्दों के बाद वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
अब रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द ही इसका औपचारिक आदेश जारी किए जाने की संभावना है। यूनियन नेताओं ने इसे कर्मचारियों के हित में बड़ी उपलब्धि बताया है।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय संगठन मंत्री सह मण्डलमंत्री मनोज कुमार ने कहा कि यह फैसला लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
इस खबर से रनिंग कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। समस्तीपुर मंडल के सभी शाखाओं के शाखा पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *