समस्तीपुर के जितवारपुर में हुआ दावते ए इफ्तार का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर के जितवारपुर में हुआ दावते ए इफ्तार का आयोजन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर फरपुरा स्थित डाo एस.ए.आलम के आवास पर “दावते इफ्तार” का आयोजन समस्तीपुर विकास मंच के संरक्षक सह सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डाo एस.ए.आलम ने किया। जिसमे सैकड़ों रोजेदार, दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता , वरिष्ठ नागरिको सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है। यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चले।  रमजान के इस पावन पवित्र माह में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई का परित्याग कर अच्छाई को ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *