छात्र ह/त्याकांड के 6 महीने के बाद नहीं हो खुलासा, न्याय के लिए दर-दर भटक रहे परिजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

छात्र ह/त्याकांड के 6 महीने के बाद नहीं हो खुलासा, न्याय के लिए दर-दर भटक रहे परिजन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के तिरहुत अकादमी के सामने मोहल्ले के एक मकान में रह रहे छात्र की गोली मार हत्या कर दी गई थी। घटना के 6 महीने होने को आए, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं हो पाई। इस कांड का खुलासा भी नहीं कर पायी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अपराधियों को चिन्हित किया गया है। शीघ्र खुलासा होगा।

 किंतु सोचने वाली बात यह है कि आरोपियों की पहचान के भी कई ने कई महीने बीत गए।  किंतु अभी अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर है। बता दे की जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड पांच निवासी राम नरेश महतो के पुत्र राहुल कुमार की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। वह काशीपुर तिरहुत अकादमी के सामने मोहल्ले में एक मकान में रहता था।

 जहां 5 अक्टूबर को उसकी लाश मिली। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी। जिसमें बताया गया था कि अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या की थी। गोली मृतक के आंख में मारी गई थी। इस मामले के कई महीने बीत गए।

मृतक राहुल के बाबा श्री नारायण महतो न्याय के लिए थाना से लेकर डीएसपी कार्यालय, एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। किंतु उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला।

जबकि सदर एएसपी संजय कुमार पांडे के अनुसार उक्त घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए गए हैं। किंतु आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाना कई गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *