नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में सोनपुर मंडल को 5 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व लाभ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में सोनपुर मंडल को 5 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व लाभ

Dooebeen News Desk: भारतीय रेल के राजस्व को बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में सोनपुर मंडल द्वारा दिनांक 13.03.2026 को आयोजित नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंड एवं पे-एंड-यूज़ शौचालयों के निविदा का सफलतापूर्वक आवंटन किया गया। यह उपलब्धि पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया एवं प्रभावी राजस्व प्रबंधन का सशक्त उदाहरण है।

नीलामी के माध्यम से देसरी, बछवाड़ा, एवं दलसिंहसराय संबंधित निविदाओं का वार्षिक बोली मूल्य निम्नानुसार है—

देसरी रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग स्टैंड : ₹ 53,001/-

बछवारा सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्किंग स्टैंड : ₹ 11,65,111/-

दलसिंहसराय सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्किंग स्टैंड : ₹ 11,92,222/-

इन तीनों यूनिट्स से 03 वर्षों की अवधि में GST सहित कुल अनुबंध मूल्य ₹ 85,32,582/- प्राप्त होगा, जो मंडल के गैर-किराया राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा।

विदित हो कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल पार्किंग स्टैंड 5 करोड़ 39 लाख रुपया का रेल राजस्व प्राप्त हो चुकी है।

इन सफल नीलामियों से न केवल सोनपुर मंडल के राजस्व आधार को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्टेशनों पर सुव्यवस्थित पार्किंग एवं स्वच्छता सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों के अनुभव में भी सकारात्मक सुधार होगा। सोनपुर मंडल भविष्य में भी इस प्रकार की पारदर्शी एवं नवोन्मेषी पहल के माध्यम से रेलवे को आत्मनिर्भर एवं यात्री-हितैषी बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *