कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद, रसोई गैस का 25 दिन बाद लगेगा नंबर

व्हाट्सएप से जुडने को यहां क्लीक करें

कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद, रसोई गैस का 25 दिन बाद लगेगा नंबर

Doorbeen News Desk: रसोई गैस सिलेंडर को लेकर एक बार फिर  लोगों के समक्ष परेशानी कारण बन रहा है। समस्तीपुर जिले में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर संकट सा आ गया है। ईरान -इराक व अमेरिका में जारी युद्ध के कारण इसका असर जिले के उद्योग धंधे पर भी पड़ रहा है। जिसके कारण समस्तीपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। वही अब रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के 25 दिन बाद नया नंबर लगेगा। जबकि रसोई गैस सिलेंडर के लिए जारी नंबर का सर्वर डाउन होने की बात कही जा रही है। जिसके कारण  उक्त नंबर पर भी कॉल नहीं लग रहा है। कॉल करने पर ‘यह नंबर उपलब्ध नहीं है’ कहा जा रहा है। समस्तीपुर में भी रसोई गैस सिलेंडर को लेकर ग्राहकों में अफरातफरी मच गई है। हालांकि अधिकारी ने बताया समस्तीपुर में फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है। जिले में आपूर्ति कम हुई है, रसोई गैस सिलेंडर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। एसडीएम दिलीप कुमार ने बताया कि अभी समस्तीपुर में स्थिति सामान्य है। सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

-: ये नम्बर सेवा में नहीं है, उपभोक्ता परेशान:-स्थानीय उपभोक्ताओं ने कहा कि एलपीजी के को लेकर जारी नंबर भी बंद आ रहा है। वही उपभोक्ताओं की माने तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करने पर ‘यह नंबर सेवा में नहीं है’ कहा जाता है। इसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान हैं। यहां पर नंबर भी नहीं लग रहा है। इसके कारण उपभोक्ताओं ने एलपीजी के संबंधित गैस एजेंसी की ओर जा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा की अभी ऊपर से ही सर्वर डाउन है। जिससे ठीक किया जा रहा है। ठीक होने में एक-दो दिन का समय भी लग सकता है।

-: रसोई गैस के बुकिंग का बदला नियम:-रसोई गैस सिलेंडर का के बुकिंग का अब नियम भी बदल गया है। नए नियम के अनुसार जिस समय गैस सिलेंडर आपूर्ति की तिथि के 25 दिन बाद नया रसोई गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग किया जाएगा। यानी की जिस दिन उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की डिलीवरी किया जाएगा। उसके 25 में दिन बाद फिर से नंबर लगेगा। किरण गैस एजेंसी के मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि यह नया नियम सब उपभोक्ता के लिए लागू होगा। अभी कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति नही की जा रही है। रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति कम है। इसलिए जिन उपभोक्ताओं का बकाया है उन्हें डिलीवरी किया जा रहा है। गोदाम इंचार्ज नुनू सिंह ने बताया कि अभी रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति धीरे-धीरे की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं का पुर्जा कटा हुआ है। उन्हें रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *