20 ब्लॉक के लिए भेजा गया चापाकल मरम्मत दल, 2800 है लक्ष्य

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

20 ब्लॉक के लिए भेजा गया चापाकल मरम्मत दल, 2800 है लक्ष्य

Doorbeen News Desk: गर्मी के मद्देनजर शनिवार को समाहरणालय परिसर से डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा जिला के 20 प्रखंडों में प्रति प्रखंड पर एक मरम्मति दल के चलंत वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। क्षेत्र में अवस्थित सरकारी चापाकल जो किसी अव्यवों के खराबी के कारण अक्रियाशील है, उसे मरम्मति करने के लिए रवाना किया गया। प्रत्येक दल खराब चापाकल का ससमय सूचना मिलते ही या पूर्व से प्राप्त सूचना के आधार पर चापाकल का मरम्मति करना सुनिश्चित करेंगे।

डीएम ने कहा कि चलंत चापाकल मरम्मति दल द्वारा मरम्मत किये चापाकल का स्थल जाँच एवं निरीक्षण संबंधित प्रखंड, प्रशाखा के कनीय अभियंता द्वारा किया जाएगा। सार्वजनिक जगहों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, एससीएसटी टोला में चिन्हित जल की अनुपलब्धता वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर चापाकल मरम्मति का कार्य किया जाएगा।

: 28 सौ चापाकलों के मरम्मति का लक्ष्य निर्धारित:-

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 2800 चापाकलों के मरम्मति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मरम्मति कराये गए चापाकल का प्रमंडल स्तर से दैनिक रूप से अनुश्रवण किये जाने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष अधिष्ठापित है।

आमजनों से अनुरोध है कि आवश्यकतानुसार ही पेयजल का उपयोग करें, बेवजह जल की बर्बादी ना करें एवं दूसरे व्यक्ति को पेयजल की उपयोग के लिए जागरूक करें।

:विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर:-

विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर -18001231121 पर 24 घंटे संपर्क के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके अलावे जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या -06274-461837 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

पेयजल से संबंधित शिकायत के निवारण हेतु संबंधित सहायक अभियंता कनीय अभियंता से सीधे सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

:प्रखंड में इनसे करें संपर्क

समस्तीपुर, सरायरंजन, ताजपुर , पूसा, मोरवा, कल्याणपुर प्रखंडों के उपभोक्ता सहायक अभियंता विशंभर कुमार मंडल के 8544428700 पर शिकायत कर सकते हैं।

मोहनपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतीनगर, पटोरी, मोहिउद्दीनगर प्रखंड  के सहायक अभियंता मुरारी कुमार 8544428701 पर संपर्क कर सकते हैं।

उजियारपुर, खानपुर, वारिसनगर प्रखंड के सहायक अभियंता रामेश्वर प्रसाद 7979722247 से उपभोक्ताओं शिकायत कर सकते हैं।

रोसड़ा, शिवाजीनगर, सिंघिया, विभूतिपुर, विथान, हसनपुर के उपभोक्ता सहायक अभियंता रामवृक्ष बैठा से 8709572385 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *