रसोई गैस का सिलेंडर बुकिंग में शाम आया 932.50 रुपया व सुबह में से आया 992.50रुपये

व्हाट्सएप से क्लीक कर जुड़े

रसोई गैस का सिलेंडर बुकिंग में शाम आया 932.50 रुपया व सुबह में से आया 992.50रुपये

 

Doorbeen News Desk: रसोई गैस में अचानक से 60 का उछाल आ गया। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता ने शुक्रवार को जब गैस सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग किया, तो बुकिंग कंफर्म करने के बाद उन्हें 932 रुपया 50 पैसा का मैसेज आया। वह समझे गैस बुकिंग हो गया और डिलीवरी होगा। इसी बीच सुबह में उन्हें इंडियन कंपनी के द्वारा फिर से एक मैसेज आया 992 रुपया 50 पैसे का। उपभोक्ता अपने को ठगी महसूस कर रहे हैं।

रसोई गैस व कमर्सिअल सिलेंडर का दाम बढ़ने को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इन सब का बजट गड़बड़ा गया। सोनवर्षा चौक के सुनीता झा ने बताया कि रसोईघर का बजट फिर गड़बड़ हो गया। शुक्रवार को सिलेंडर के लिए ऑन लाइन बुकिंग किया। बुकिंग कंफर्म के बाद कंपनी ने मैसेज 932.50 का दिया। लेकिन शनिवार की सुबह को जब आंख खुली तो मोबाइल पर फिर मैसेज आया, जिसमें 992. 50 रुपया था। अचानक से 60 रुपए का दाम बढ़ गया। महिला उपभोक्ता ने कहा कि डिलेवरी नही किया गया, इसमें उपभोक्ता की क्या गलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *