शिवाजीनगर में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर कन्वेंशन मीटिंग आयोजित

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

शिवाजीनगर में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर कन्वेंशन मीटिंग आयोजित

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के बीडीओ कार्यालय में शनिवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर कन्वेंशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 6 मार्च से 20 मार्च तक प्रखंड क्षेत्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत लोगों को छोटे परिवार के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन साधनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को परिवार नियोजन कार्यक्रम से जोड़ें।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जाएगी और इच्छुक लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्ला, जीविका बीपीएम कुमारी, यूनिसेफ से डीसीएम विक्रम कुमार चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *