राजगीर के महत्वपूर्ण स्थलों का किया भ्रमण, बच्चों ने नालंदा विश्वविद्यालय को समझा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

राजगीर के महत्वपूर्ण स्थलों का किया भ्रमण, बच्चों ने नालंदा विश्वविद्यालय को समझा

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा के बच्चे व शिक्षक एकदिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए शनिवार को राजगीर गए। बताया गया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शनिवार को स्कूल के बच्चों को नालंदा विश्वविद्यालय परिसर, पावापुरी स्थित जल मंदिर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया गया।

शिक्षक गगन कुमार ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों सहित अन्य की समझ विकसित होती है।
प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन के नेतृत्व में शिक्षक मुकेश कुमार, दीपिका सिंह, अन्नु कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष आशा देवी सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *