व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार शिक्षा परियोजना के लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण
Doorbeen News Desk: बिहार शिक्षा परियोजना के लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में क्लस्टर के छः विद्यालयों के शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, प्रधानाध्यापक एवं सदस्य ने भाग लिया।
प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से समुदाय का विद्यालय से जुड़ाव बढ़ता है। मौके पर प्रशिक्षक संगीता देवी, प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय, सत्यनारायण शर्मा, अफसाना नेगार, बैद्यनाथ राय, रंजीत कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, राजीव कुमार दास, प्रमिला देवी आदि उपस्थित थे।









