होली व रमजान को  लेकर फलों में आया उछाल, मंहगे दाम पर लोगों को फलों को खरीदना पड़ता है

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

होली व रमजान को  लेकर फलों में आया उछाल, मंहगे दाम पर लोगों को फलों को खरीदना पड़ता है

Doorbeen News Desk: होली व रमजान को लेकर फलों की काफी कीमत बढ़ गयी है। मंहगाई के कारण लोगों का पॉकेट ढीली करनी पड़ती है। इसके कारण लोगो को बजट ही गड़बड़ा जाता है। यूं कहें तो फलों का दाम अचानक इतना बढ़ गया की, जो फल सौ रुपये किलो खरीदता था, वो अभी दो सौ से 350 रुपये तक खरीदना पड़ता है। सेब, बेदाना, संतरा, अमरूद, अंगूर, नाशपाती, केला, नारियल पानी, स्ट्रॉबेरी आदि के दाम में काफी उछाल आया है।

दुकानदारों का कहना है कि हम लोग क्या करें, फल मंडी ही बढ़ गया है। वहाँ दाम बढ़ने से फलों के दाम बढ़ते हैं। होली व रोजा में फलों की डिमांड अधिक होता है, इसलिए इसके दाम में उछाल आ जाता है। वही दूसरी ओर आजकल अधिकांश लोग अपने हेल्थ को लेकर भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं। जो फलों को लेकर ज्यादा आहार में लेते हैं। मंहगाई बढ़ने के कारण फलों के खरीदार को काफी परेशानी होती है।

-:दुकानदारो ने कहा मंडी में आया उछाल:- दाम बढ़ने से दुकानदार भी काफी परेशान हैं। शहर के दुकानदार रणजीत कुमार, मनीष कुमार ने कहा कि फलों के दाम बढ़ने से बिक्री में कमी आयी है। जो फल किलो में खरीदारी करते थे, वो अब पाव भर लेते हैं। उनलोगों ने बताया कि होली व रमजान के कारण मंडी में काफी उछाल है। इसलिए हमलोगों को भी अधिक दाम में बेचना पड़ता है। जब कम दाम था, तो उसमें अधिक बिक्री होती थी। फायदा भी अधिक होता था। अब मंहगाई है तो ग्राहक तो आते है, लेकिन मात्र का लेते हैं। शहर के थानेश्वर मंदिर, बस पड़ाव, कचहरी, ताजपुर रोड, स्टेशन रोड, मगरदही चौक आदि स्थानों पर फलों की बिक्री होती है।

अंगूर : 150-160 रुपये किलो

संतरा : 100 -120 रुपये किलो

काला अंगूर : 220 रुपये किलो

सेब : 1890 – 350 रुपये किलो

बेदाना : 200- 250 रुपये किलो

पपीता : 50 – 60 रुपये किलो

नाशपाती:  250 रुपये किलो

केला : 60 – 70 रुपये दर्जन

स्ट्रॉबेरी : 100 पैकेट

केवी : 100 – 120 रुपये पैकेट

नारियल पानी : 70- 80 रुपये पीस

नीबू : 5 रुपये पीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *