व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
शराबियों व शराब कारोबारियों पर रहेगी विशेष ध्यान, नशे में दिखा तो होगी कार्रवाई, आपसी प्रेम के साथ मनाएं होली
Doorbeen News Desk: खानपुर: आपसी प्रेम सौहार्द व रंग-गुलालों का प्रतीक होली पर्व को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक की गई।अध्यक्षता थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने की।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व शांति, सौहार्द, प्रेम, भाईचारे का प्रतीक है।
इस पर्व में लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपस मे खुशी बांटते हैं।उन्होंने उपस्थित गणमान्य लोगों व जनप्रतिनिधियों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान जो भी असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही शराब कारोबारियों व शराबियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।वहीं होलिका दहन व होली के दिन डीजे साउंड बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा की होली पर्व प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है।आपसी सौहार्द से ही एक स्वच्छ समाज का निर्माण होता है।होली के दिन किसी भी लोगों को जबरदस्ती रंग नहीं लगाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
मौके पर उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, मुखिया अरुण कुमार सिंह, राजद नेता मो.कलाम खा, सरपंच रामाश्रय सिंह, भाजपा अध्यक्ष बमभोला सिंह, अजय कुशवाहा, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, पिंटू सिंह, रामाशंकर राय, सत्यनारायण सहनी, राजगीर महतो, विजय शंकर चौधरी आदि थे।







