आस्था:-प्रखंड कार्यालय परिसर में शिव मंदिर निर्माण को लेकर रखी गई नींव

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

आस्था:-प्रखंड कार्यालय परिसर में शिव मंदिर निर्माण को लेकर रखी गई नींव

Doorbeen News Desk: खानपुर:-प्रखंड कार्यालय परिसर में भव्य महादेव मंदिर का निर्माण होगा।इसको लेकर शनिवार को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर नींव रखी गई।यजमान सीओ मनीष कुमार ने पंडित गोपाल मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-पूर्वक आधारशिला रखी।

इस अवसर पर मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुए बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि कई लोगों की इच्छा थी कि प्रखंड कार्यालय परिसर में महादेव की मंदिर हो।अधिकतर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंदिर देखने को मिलता।गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से महादेव मंदिर निर्माण की नींव रखी गई।प्रखंड परिसर के इर्दगिर्द कोई मंदिर नहीं रहने के कारण प्रखंड, अंचल, थाना सहित आसपास के ग्रामीणों को पूजा करने में सुविधा होगी।

उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कार्यालय परिसर में शिव मंदिर निर्माण से लोगों को शांति की अनुभूति होगी।महादेव, अजन्मा और विश्वरूपी हैं।इनके दर्शन मात्र से ही शरीर में एक अलग शक्ति का अहसास होता है।सभी लोगों को पूजा के लिए सार्वजनिक शिव मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई है। जल्द ही जन सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

मौके प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार, उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार, विधायक पीए मनोज कुमार, समाज सेवी मनोज कुमारसिंह, सूरज यादव पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, प्रकाश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, कार्यालय प्रधान सहायक धर्मबीर कुमार, अंचल सहायक मनीष कुमार, आईटी सहायक रूपक कुमार, राम जतन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *