व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक
प्रतियोगिता से बच्चे होते हैं प्रेरित, उमवि मोरदीवा में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभागिता दी।
प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग के प्रतिभागी बच्चों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक शिक्षक गगन कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने से बच्चे सीखने के लिए प्रेरित होते हैं। साथ उन्होंने प्रतियोगिता के महत्व को रेखांकित किया।

प्रतियोगिता में प्रेमराज, अनमोल, रिकोन व काजल को अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह आदर्श, आदित्य राज, अभिषेक, सिम्पी, स्मिता व साधना को द्वितीय तथा अंकित, करीना, संध्या, आदित्य राज, नितेश, सोनाली, प्रकाश, नंदकिशोर व सोनम अपने-अपने वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन ने की।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक गगन कुमार, मुकेश, सीमा, दीपिका, प्रमोद, प्रवीण, शुभांकर, विशाखा, अमित, नेहा, हेमलता, ओमश्री, प्रियंका सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर अभिभावक विष्णुदेव प्रसाद, जागेश्वर महतो, टोला सेवक राम बहादुर राम सहित अन्य मौजूद थे।







