व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
Doorbeen News Desk: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्थानीय शहरी निकाय सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला माननीय श्रीमती अनीता राम, महापौर, नगर निगम समस्तीपुर, एवं श्री राम बालक पासवान, उपमहापौर, नगर निगम समस्तीपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में डॉ. विशाल, इंचार्ज सिविल सर्जन, समस्तीपुर, शश्री आदित्यनाथ झा, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी), श्श्री आलोक कुमार, DME, अनीता DCM तथा आदित्य कुमार, पिरामल फाउंडेशन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्यों, संरचना एवं सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) और शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (UHWC) के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की एएनसी सेवाएं, ओपीडी सेवाएं, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गैर-संचारी रोगों की जांच एवं प्रबंधन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं ।

विभिन्न शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में हजारों लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को एएनसी सेवाएं दी गईं । साथ ही कई स्थानों पर नए शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता एवं प्रशासनिक स्वीकृति की स्थिति की भी समीक्षा की गई ।
बैठक में शहरी निकायों की भूमिका, सामुदायिक सहभागिता, महिला आरोग्य समिति गठन, स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजन तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।







