केंद्रीय कारा में स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा खिलाई दवा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

केंद्रीय कारा में स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा खिलाई दवा

Doorbeen News Desk: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (10 फरवरी से 27 फरवरी 2026) के अंतर्गत 26 फरवरी को जिला केंद्रीय कारा, समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कारा परिसर में उपस्थित कारा कर्मियों एवं बंदियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु एमडीए चक्र की निर्धारित दवा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अपने समक्ष सेवन कराई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया जैसी गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना एवं इसके उन्मूलन हेतु अधिक से अधिक लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करना है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी लाभार्थियों को फाइलेरिया के दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय एवं एमडीए कार्यक्रम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा नियमित रूप से दवा सेवन करने की अपील की गई।
इस संयुक्त प्रयास के माध्यम से जिला केंद्रीय कारा, समस्तीपुर में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिससे अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *