खानपुर ज्वेलरी शॉप लूट का हुआ खुलासा, रिश्तेदार निकला मास्टरमाइन्ड, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार 

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

खानपुर ज्वेलरी शॉप लूट का हुआ खुलासा, रिश्तेदार निकला मास्टरमाइन्ड, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिरपुर गाहर चौक पर पिछले दिन हुई ज्वेलरी शॉप लूट कांड का खुलासा किया गया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि इस लूट कांड में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया जिला के रहने वाले हैं। इनके पास से कुछ जेवर एवं गला हुआ चांदी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दूर के रिश्तेदार प्रवीण ही मास्टरमाइंड है।

जिनके द्वारा  दुकान का रेकीकर इस घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया कि 13 फरवरी को खानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत श्रीपुरगाहर में प्रियंका ज्वेलर्स में दोपहर में अज्ञात तीन अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर सोने एवं चांदी के आभूषण लूट लिये गये थे। इस संबंध में खानपुर थाना कांड सं0-38/26 दिनांक-13022026 धारा-309(4) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड के उदभेदन, लूट गये सामानो की बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, समस्तीपुर के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं डी०आई०यू० के कर्मियों को सम्मिलित कर एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी द्वारा लगातार तकनीकी एवं नानवीय आसूचनाओं का संकलन करते हुए इस कांड का उदभेदन कर अन्तर्जिला गिरोह के कुल-06 संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हसनपुर एवं बिथान थाना क्षेत्र से की गई तथा घटना में इस्तेमाल किया गया दोनों बाईक, हथियार एवं लूटे गये जेवरातो की भी बरामदगी की गई।

गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध अग्नेयास्त्र की बरामदगी हुई है। इस संबंध में हसनपुर थाना कांड सं0-42/26 दिनांक-24.02.2026 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट विरूद्ध पीयूष कुमार एवं केशव कुमार तथा बिथान थाना कांड सं0-24/26 दिनांक-24.02.2026 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अतंर्गत सुमित कुमार, प्रवीण कुमर सोनी, नक्षत्र यादव, अमित ठाकुर के विरूद्ध दर्ज किया गया है। इस घटना में मुख्य सरगना प्रवीण कुमार सोनी को पाया गया, जिसके उपर पूर्व से कुल-19 कांड दर्ज है। पूर्व में भी अपराधियों को एकत्रित कर ज्वेलरी दुकान में लूटपाट करवाने के मामले में जेल गया है। इसका स्वंय का ज्वेलरी का दुकान है, जहाँ चोरी का सामान का खरीद बिक्री करता था।

:गिरफ्तार अपराधियों का नाम-पता: केशव कुमार पिता-प्रमोद कुमार सिंह साकिन-बदलापुरा थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय। सुमित कुमार पिता-छोटो वौधरी साकिन-लाखो थाना-लाखो जिला-बेगूसराय। प्रवीण कुमार सोनी पिता असर्फी कुमार सोनी साकिन कोडिया हैबतपुर थाना-मुफस्सिल जिला-बेगूसराय, पीयूष कुमार पिता-अनोद सिंह साकिन-सिहमा थना-नटिहानी जिला-बेगूसराय। नक्षत्र यादव पिता-अजब लाल यादव साकिन सिहंमा थाना-विधान जिला-समस्तीपुर तथा अमित ठाकुर पिता-अंकित ठाकुर साकिन-रॉन थाना-अलौली जिला-खगड़िया।

:ये हुई बरामदगीः- एक सोना गले का आभूषण, एक जोड़ी कर्णफूल, लगभग 1.5 के०जी० चोंदी, एक देशी पिस्टल एवं चार जिंदा गोली, एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त काला रंग का अपाची मोटरसाईकिल, एक काला रंग पल्सर मोटरसाईकिल व.छः पीस मोबाईल बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *