व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
कोचिंग की सूची, जनगणना का रिपोर्ट, अपार आईडी निर्माण प्रगति प्रतिवेदन की दी गयी जानकारी
Doorbeen News Desk: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड संसाधन केन्द्र समस्तीपुर के कैंप कार्यालय साईं केंपस सभागार बंगाली टोला समस्तीपुर में सभी कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयकों की बैठक आयोजित किया गया। जिसका सफल संचालन प्रधानाध्यापक सह समन्वयक मुकेश कुमार ने किया।


इस अवसर पर उन्होंने कोचिंग की सूची, जनगणना का रिपोर्ट, अपार आईडी निर्माण प्रगति प्रतिवेदन, स्टूडेंट डाटा करेक्शन, टैब का प्रगति प्रतिवेदन, मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना अनुपालन, ई शिक्षा कोष पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की प्रविष्टि, बाल मेला का आयोजन, सीआरसी ग्रांट का प्रतिवेदन, बिहार दिवस 2026 के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर समन्वयक अनुपम कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार, कौशल कुमार, अरुण कुमार, राम पुनीत चौधरी, शैलेंद्र झा, इंदु कुमारी, नूतन कुमारी आदि ने अपने अपने विचारों को रखा।






