व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
38वीं पुण्यतिथि पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि
Doorbeen News Desk: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय के मसीहा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 38 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कर्पूरीग्राम स्थित स्मृति भवन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


साथ ही कर्पूरीग्राम स्थित महाविद्यालय में स्थापित त्रिमूत्र्ति भवन व उच्च विद्यालय के प्रागंण में भी जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर नित्यानंद ठाकुर, जगनारायण शर्मा, प्रेमसागर ठाकुर, वंषमणि, राजकिषोर आदि लोग उपस्थित रहे।
समस्तीपुर ओवरब्रिज के निकट स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।


उपस्थित लोगों ने कहा कि जननायक के आदर्षो को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जनता दल यू जिलाध्यक्ष डाॅ.दुर्गेष राय, प्रखंड जनता दल यू अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, उमाकांत राय, शंभू ठाकुर, अमित मुन्ना, गणेष कुमार, तौहिद अंसारी, अनस रिजवान, शुभकांत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।






