हरिनगर में लेन-देन के विवाद में पेपर कटर से गला रेतकर ह/त्या

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

हरिनगर में लेन-देन के विवाद में पेपर कटर से गला रेतकर हत्या

Doorbeen News Desk: पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। एनजीओ पार्टनर ने पेपर कटर से गला रेतकर 46 वर्षीय हरीश कंडवाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आसिम अली को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पेपर कटर बरामद कर लिया है।

हरीश फंड मैनेजमेंट संभालता था : डीसीपी दराड़े शरद भास्कर के अनुसार, आरोपी आसिम ‘साईं साधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन’ नाम से एनजीओ संचालित करता है। हरीश उसके साथ पार्टनर था और फंड मैनेजमेंट संभालता था।

कई दिन से दोनों के बीच तनाव चल रहा था : दोनों के बीच लाखों रुपये के हिसाब-किताब को लेकर कई दिनों से तनाव चल रहा था। शनिवार को सीडी ब्लॉक, हरि नगर में मुलाकात के दौरान कहासुनी बढ़ी और गुस्से में आसिम ने पेपर कटर से हरीश की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रविवार तड़के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि गर्दन पर गहरे जख्म के साथ लाए गए व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है।

जांच में मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी हरीश कंडवाल के रूप में हुई। परिवार में माता-पिता, पत्नी और बेटा हैं। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पैसों के विवाद में हत्या की बात स्वीकार की। मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *