अन्नपूर्णा कर्पूरी महादेव मंदिर से निकली भव्य शिव विवाह बारात झांकी, झूमें श्रद्धालु

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

अन्नपूर्णा कर्पूरी महादेव मंदिर से निकली भव्य शिव विवाह बारात झांकी, झूमें श्रद्धालु
 
Doorbeen News Desk: विद्यापतिनगर : प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार अखाड़ा घाट स्थित श्री अन्नपूर्णा कर्पूरी महादेव मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात की झांकी निकाली गई। यूथ ब्रिगेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला ने शिव पताका दिखाकर झांकी को रवाना किया।

शिव विवाहोत्सव को लेकर निकाली गई झांकी में भगवान भोलेनाथ,विष्णु, ब्रह्म, श्रीराम, हनुमान नारद जी सहित भूत-पिशाच गण आदि के प्रतिरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मऊ बाजार परिसर से निकाली गई झांकी प्रखंड के विभिन्न मार्ग शेरपुर चांदनी चौक,मऊ लगड़ा ढाला , मड़वा काली स्थान होते हुए भक्त व भगवान की नगरी बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर पहुंची।

जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करने के बाद सहिट वृन्दावन, राजा चौक, बजरंगी चौक, गोपालपुर, मड़वा ढाला आदि गांवों की आंचलिक यात्रा पूरी कर मऊ बाजार स्थित मंदिर परिसर विवाह मंडप में पहुंची।शिव बारात झांकी में संजय गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ, बमबम महतो ने विष्णु, रामनरेश साह ने ब्रह्मा, अभय कुमार ने श्रीराम,अंकित ने हनुमान जी व राम बहादुर ने नारद के प्रतिरूपों के चित्रण को उपस्थित जनसमूह ने बखूबी सराहा।

कलाकारों ने शिव पार्वती विवाह के पौराणिक दृश्य को भक्तों के हृदय में तरोताजा करने का भरपूर प्रयास कर धार्मिक भावनाओं को बल दिया। वहीं मांगलिक गीतों व नचारी के बीच श्रद्धालुओं ने मंगल आरती उतारी। इस दौरान पूरा इलाका हर हर महादेव के घोष से गुंजायमान हो उठा। बारातियों ने भक्ति गीतों की धुनों पर जमकर नृत्य किया।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू, शंभू सोनी,कुंदन सिंह, चन्द्रकिशोर सोनी, मैनेजर साह, संदीप पाठक, राकेश कुमार, नवीन साह, अमरनाथ मुन्ना, चंदन साह, गोविंद सोनी,भोला चंदन, ऋतिक कुमार,अरविद साह आदि शामिल थे। मौके पर पुलिस बल की चौकसी बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *