भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक

Doorbeen News Desk: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक कामरेड रामचंद्र राय के अध्यक्षता में जिला पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। अनिल प्रसाद द्वारा शोक प्रस्ताव रखा गया कार्य प्रतिवेदन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने रखा तथा राज्य परिषद की रिपोर्टिंग सचिन मंडल के नेता रामचंद्र महतो ने रखा।

सब समझ से निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी से 28 फरवरी तक सभी प्रखंडों में स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करना है तथा 10 मार्च तक नवीकरण कार्य को संपन्न कर 31 मार्च तक पार्टी को 10001 पूरा करने का निर्णय लिया गया। इस बीच सभी अनचलों की बैठक संपन्न कर उपरोक्त कार्यक्रम को सफल करने का योजना बनाया गया।

बैठक में गजेंद्र प्रसाद चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, जगत नारायण प्रसाद, जय कृष्ण दत्त, विशेश्वर महतो, विनोद कुमार समीर, रामविलास शर्मा, मोहम्मद सईद अंसारी, शत्रुघ्न पणजी, मोहम्मद मुन्ना, शंकर प्रसाद शाह, रामकुमार चौधरी, संजय कुमार, अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपना-अपना विचार रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *