व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों ने सुना पीएम के मन की बात
समस्तीपुर। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को हिमगिरी विवाह भवन में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में देवानंद प्रसाद यादव, पिंकी यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी पूजा सिंह, प्रशांत यादव, मुकेश भास्कर, प्रदीप पोद्दार, सचिन यादव, मनीष यादव, साकेत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा देश, किसानों, युवाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़े
प्रेरणादायी विचारों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देश को एकजुट करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और जनभागीदारी को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।








