व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
उत्कृष्ट कार्य का सम्मान डाक जीवन बीमा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने पर उप डाकपाल बैजनाथ पासवान हुए सम्मानित
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेत्री चंदन कुमारी के पति समस्तीपुर एसओ में पदस्थापित उप डाकपाल बैजनाथ पासवान को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें पोस्ट मास्टर जनरल, मुजफ्फरपुर के द्वारा प्रदान किया गया। बताया गया कि उप डाकपाल बैजनाथ पासवान ने पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पीएलआई एवं ग्रामीण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस आरपीएलआई के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
भारतीय डाक जीवन बीमा निगम के अंतर्गत उन्होंने पीएलआई आरपीएलआई में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, जिसके लिए उन्हें उत्कृष्ट अवार्ड से नवाजा गया।

जानकारी के अनुसार 21 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान उन्होंने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में 5 लाख रुपये से अधिक प्रीमियम संग्रह कर असाधारण प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि को देखते हुए विभाग द्वारा उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली,

पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित झा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार, पूर्व मुखिया राजेश पासवान, मुखिया भरत सिंह, संजीव पासवान, अनीता देवी, माधव झा, सरवन झा, शंभू झा, गुंजन सिंह, नवीन कुमार सिंह, किरण बेदी झा, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र कुमार चौधरी, वार्ड सदस्य पति जयानंद चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि बैजनाथ पासवान की यह उपलब्धि न सिर्फ डाक विभाग बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके इस सम्मान से अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।






