समस्तीपुर के मगरदही में जमीन को लेकर एक पक्ष के द्वारा किया गया अंधाधुंध फायरिंग

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर के मगरदही में जमीन को लेकर एक पक्ष के द्वारा किया गया अंधाधुंध फायरिंग

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मगर दही से, जहां बाइक सवार अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।
इस फायरिंग की घटना में कई लोग बाल बाल बच गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है, वही घटनास्थल से कई खोखा बरामद किए गए हैं । घटना के संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति साजन कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा अन्य बाइक सवार के सहयोग से मौके पर पहुंचकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।

जिसमें वे लोग बाल बाल बच गए। उन्होंने बताया कि वह अपने जमीन पर बाउंड्री वाल का कार्य करवा रहे थे और उनका काम खत्म होने वाला ही था। इसी क्रम में इस घटना को बदमाशों के द्वारा अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के द्वारा फायरिंग की गई है उन लोगों ने जबरन जमीन लिखाने के लिए दवाब बना रहा था और जब उनकी बात नहीं मानी गई तो इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *