अभाविप के दवाब पर झुका बीआरबी महाविद्यालय प्रशासन, छात्रों से लिए गए शुल्क को कल से करेगी वापस

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

अभाविप के दवाब पर झुका बीआरबी महाविद्यालय प्रशासन, छात्रों से लिए गए शुल्क को कल से करेगी वापस

Doorbeen News Desk: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलिराम भगत महाविद्यालय इकाई द्वारा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर इंटरनल परीक्षा के नाम पर ₹300 की वसूली के विरुद्ध मांग पत्र सोपा गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सहसंयोजक शुभम कुमार ने बताया कि नामांकन के समय में शुल्क फी स्ट्रक्चर में ही जोड़कर लिया जाता है। उसके बाद पुनः इंटरनल परीक्षा का शुल्क लेना अवैध है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करती है एवं छात्रहित में खड़ी है।

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्य ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने यह आश्वासन दिया है कि कल से जिन छात्रों का शुल्क लिया गया है,

उन सब का शुल्क वापस किया जाएगा। अगर कल से शुल्क वापस नहीं किया जाता है, तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेगी। इस अवसर पर मनीष कुमार, विवेक सिन्हा, रोशन कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *