अलर्ट : बिहार के सात जिलों में शीत दिवस की चेतावनी

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

अलर्ट : बिहार के सात जिलों में शीत दिवस की चेतावनी

Doorbeen News Desk: मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में शुक्रवार को शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दक्षिण बिहार के जिलों में सर्द पछुआ हवा चलने के कारण ठंड का एहसास होगा। गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।

वहीं, उत्तर बिहार के कुछ जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से कनकनी का एहसास हुआ। 20 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दक्षिण बिहार के लोगों को नववर्ष के पहले दिन ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *