दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की हुई मौत

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की हुई मौत

Doorbeen News Desk: विद्यापतिनगर थाना के विद्यापतिनगर- राजा चौक के बीच एनएच 122बी पथ पर शनिवार की दोपहर बजरंगी चौक पर दो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक आवाज सुनाई दी।

बताया गया कि एक कार बछवाड़ा की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरे कार दलसिंहसराय की ओर से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच चौक पर जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ से जा टकराईं। इस घटना में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर टक्कर के कारण दोनों गाडियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। और बगल के चाय दुकान का बेंच आदि टूट गया। बताया गया कि गाड़ी में लगे एयर बैग के खुल जाने के कारण गाड़ी में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। उधर घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना के बाद दोनों गाड़ी वाले फरार बताया जा रहा है। एक गाड़ी में डाक्टर कर क्रॉस भी सटा होने की बात है।

लोगों ने प्रशासन से बजरंगी चौक चौराहे पर गोलंबर या गति अवरोधक बनाने की मांग की है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उधर पुलिस ने वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी अन्य जगह का रहने वाला था। सड़क से गुजरते वक्त अधिक ठंड के कारण चाय पीने के लिए दुकान के समीप रूका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *