बरनवाल समाज द्वारा अहिबरन जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

बरनवाल समाज द्वारा अहिबरन जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Doorbeen News Desk। दलसिंहसराय शहर के मेन बाजार काली स्थान से शुक्रवार को महराजा अहिबरन जयंती को लेकर बरनवाल संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार लाल एंव उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल के नेतृत्व में निकाला गया।

शोभा यात्रा में घोड़ा, डीजे, बैंड बाजा सहित हजारों की संख्या में बरनवाल समाज की महिला, पुरुष व बच्चे मौजूद थे। पीला वस्त्र हाथो मे झंडा लिए समाज के सभी वर्ग के लोग महराजा अहिबरन की जयकारा, बरनवाल समाज एक हो, जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे पूरा शहर गुंजीत हो रहा था। वही काली स्थान, मालगोदाम रोड, मंगल साह चौक पर यात्रा पर पुष्प बर्षा किया गया।

यात्रा काली स्थान मंदिर परिसर से शुरू होकर मनोकामना मंदिर, सोनार पट्टी,गोला पट्टी, गुदरी रोड, महावीर चौक,मालगोदाम रोड,थाना चौक,अम्बेडकर चौक होते हुए काशो लाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन पर आकर समाप्त हुआ।
शोभा यात्रा में सचिव रमाकांत प्रसाद, सह-सचिव रामचंद्र लाल, कोषाध्यक्ष रितेश रंजन, ब्रह्मा नंद ऊर्फ पप्पलू, विनय भूषण प्रसाद, हरिओम लाल, निरंजन प्रसाद, रजनीश रंजन, राजेश लाल, विजय कुमार, सूरज कुमार, कुणाल गुप्ता, रामशरण लाल, राजीव कुमार,

गौतम बरनवाल, शिवम कुमार, शिव कुमार बरनवाल, आशीष कुमार बरनवाल, संतोष कुमार बरनवाल,महिला संघ की अध्यक्ष रुक्मणि बरनवाल, प्रतिमा बरनवाल, सुनीता बरनवाल, रूपम कुमारी, चन्द्रमा देवी, माधुरी बरनवाल, रानी बरनवाल,कोमल मधुर, संगीता बरनवाल,सुजाता बरनवाल, तृषा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *