व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच में पहुचा मुजफ्फरपुर और दरभंगा, कल होगा मैच
Doorbeen News Desk: खगड़िया की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 185 रन बनाया। इस तरह से हाजीपुर ने इस मैच को 15 रनों से जीता और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई क्रिया। खगड़िया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गोलू मिश्रा ने 48 रितिक ने 39 विश्वजीत ने 26 रनों का योगदान दिया।


हाजीपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए याकूब ने चार विकेट सचिन ने तीन विकेट और अभिषेक ने एक विकेट लिया। याकूब के ऑलराउंड प्रदर्शन 4 विकेट एवं 21 रनों के लिए आज के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार चौधरी के द्वारा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका विकास कुमार, पंकज, उमेश राय, ऑनलाइन स्कोरिंग में माधव कुमार ऑफलाइन स्कोरिंग में मोहम्मद अजलन ने निभाई।


आज के मैच में मुख्य रूप से अर्जुन सिंह, जगबंधु कुमार राय, प्रियवंत कुमार चौधरी, पूर्व कप्तान मोहम्मद नवाब, कुणाल, मनी, रविराज, अभिषेक अप्पू, राजू कुमार, मैक्सवेल पिच क्यूरेटर संतोष कुमार एवं बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे। कल का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच खेला जाएगा।






