खानपुर में पंचायत BJP अध्यक्ष को ताबड़तोड़ गोली मारकर ह/त्या

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

खानपुर में पंचायत अध्यक्ष को ताबड़तोड़ गोली मारकर ह/त्या

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर पंचायत अंतर्गत शादीपुर गांव में पुल के पास चौक पर बुधवार की संध्या अज्ञात अपराधियों ने भाजपा के पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक की पहचान शादीपुर पंचायत के शादीपुर गांव निवासी रामबाबू सहनी के पुत्र एवं भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक दीपक सहनी के भाई भाजपा पंचायत अध्यक्ष रूपक सहनी उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में की गई है।

पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। आनन फानन में लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में भर्ती कराया। लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि इससे पूर्व भी कई बार इसके साथ धमकी देने जैसी घटना हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि थाना में भी आवेदन दिया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन नजर अंदाज करती रही।लोगों का बताना है कि अपराधियों के द्वारा कई गोली मारी गई है। बताया गया कि मृतक के छाती और सिर में गोली मारी गई है।

खानपुर पीएचसी के प्रभारी राणा नितीश सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम में क्लियर होगा की मृतक को कितनी गोली लगी है। जब तक अस्पताल लाया गया, तब तक मृतक की मौत हो चुकी थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की भीड़ पीएचसी पर जमा हो गई। परिजनों ने कहा वह कंप्यूटर दुकान चलाता था एवं भाजपा का शादीपुर पंचायत अध्यक्ष था।  परिजनों ने कहा कि पुलिस के लापरवाही के कारण इसकी हत्या हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *