समस्तीपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिनियम से संबंधित लंबित एवं नए मामलों की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को समय पर न्याय, राहत राशि एवं विधिक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अत्याचार से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, मामलों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा न्यायालय में ससमय आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ितों के पुनर्वास एवं सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में माननीय सदस्य बिहार विधान श्री वीरेंद्र कुमार, श्री महेश्वर हज़ारी, श्री रणविजय साहू , अश्वमेघ देवी ,पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *