व्हाट्सएप से जुडने के लिये यहाँ क्लीक करें
घना कोहरा के कारण रेल गुमटी पर पाड़ कर रही ट्रैक्टर से टकराई लोकल ट्रेन, जख्मी का आरा अस्पताल में इलाज जारी
Doorbeen News Desk: बिहार में ठंड का कहर जारी है। ठंड के बीच में रेल यातायात भी प्रभावित हो गया है। बिहार में बड़ी घटना सासाराम आरा रेलवे लाइन से आ रही है, जहां मानव रहित रेल गुमटी पर ट्रैक्टर और लोकल ट्रेन के बीच भीषण टक्कर हो गई।


बताया जाता है कि टक्कर इतना जबरदस्त था की ट्रैक्टर के पुर्जे पुर्जे निकल गए एवं ट्रैक्टर इंजन में फंसकर कई किलोमीटर तक चला गया। जिसके कारण सासाराम आरा रेलखंड पर ट्रेनों का प्रचलन फिलहाल बाधित कर दिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि रेल गुमटी पर ट्रैक्टर पार कर रहा था ।


इस दौरान घाना कोहरा के कारण दिखाई नहीं देने पर लोकल ट्रेन आ गयी। ट्रैक्टर और ट्रेन के बीच में टक्कर हो गई। घटना में कोई बड़ी हादसा नहीं हो सकी। फिर भी ट्रैक्टर चालक सहित कुछ लोग के जख्मी होने की बात सामने आ रही है। जख्मी का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं लोगों ने के प्रयास से ट्रैक्टर के इंजन को एवं ट्रेन के डिब्बे को हटाया गया।






