व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
विधानसभा चुनाव के बाद नितिन नवीन व पवन सिंह को भेजा जा सकता है राज्यसभा
Doorbeen News Desk: पटना : विधानसभा चुनाव के बाद बिहार की सियासत अब राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों पर आकर टिक गई है। अप्रैल में राज्यसभा की पांच सीटें खाली होनी हैं और इन्हीं सीटों को लेकर एनडीए खेमे में रणनीति तेज हो गई है। सत्ता पक्ष की कोशिश है कि एक भी सीट महागठबंधन के खाते में न जाए और सभी पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीत दर्ज करें। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन का राज्यसभा जाना लगभग तय है। तो वहीं, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह भी इस रेस में शामिल हैं।










