व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
विज्ञान प्रदर्शनी में दुर्गा कुमारी एवं क्वीज में सुधांशु कुमार प्रथम, विज्ञान प्रदर्शनी सह क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Doorbeen News Desk: संकुल संसाधन केंद्र सोठगामा में विज्ञान प्रदर्शनी सह क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन एचएम मो० शरफुद्दीन एवं संकुल समन्वयक कृष्णा कुमारी की अध्यक्षता में हुआ। संचालन शिक्षक पप्पू कुमार चौधरी ने किया। क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उ० म० विद्यालय खेसराहा के छात्र सुधांशु कुमार, द्वितीय उ० म० विद्यालय की छात्रा दुर्गा कुमारी, तृतीय स्थान उ० म० विद्यालय खेदरपुर के छात्र मनीष कुमार ने प्राप्त किया।


वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान उ० म० विद्यालय सोठगामा की छात्रा दुर्गा कुमारी ने प्राप्त किया। मौके पर शम्भू प्रसाद साहू, आशीष कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, हिफज़ूर रहमान, अनिल कुमार, सर्वोदय कुमार, सोनी मिश्रा, सुनीता कुमारी, जुगनू कुमार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।







