व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार में अधिकतम और न्यूनतम पारा गिरा, बढ़ी ठंड
Doorbeen News Desk: बर्फीली पछुआ हवा का प्रवाह मैदानी इलाकों तक पसरने लगा है। इससे बिहार में कनकनी बढ़ गई है। पटना सहित अधिकतर जिलों में इसका व्यापक असर है। प्रदेश में घने कोहरे के कारण पिछले दो दिनों से धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है।


जिससे दिन में ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर बिहार में घने कोहरे की चेतावनी है, तो दक्षिण बिहार में कनकनी बढ़ने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि दक्षिण बिहार में कोहरे का प्रभाव कम होगा और बादल छाए रहने के आसार है। जिस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कम, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।


जिस कारण दिन में लोगों को ठंड का एहसास होगा। हालांकि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने का भी पूर्वानुमान है। जिस कारण लोगों को बीच-बीच में सूरज के भी दर्शन होने के आसार हैं। शुक्रवार को 22 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। शेष में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। इससे राज्य भर में शीतलहर जैसे हालात बने रहे। वहीं ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।






