व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
हादसा : दो बाइक की टक्कर में चार युवकों की गई जान
Doorbeen वेवस Desk: रोहतास के आयरकोठा थाना क्षेत्र के गोही मोड़ के समीप बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी चार शवों को अपने कब्जे में लिया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा पानी टंकी निवासी संजय तिवारी का पुत्र विकास तिवारी अपने दोस्त उमा शर्मा के पुत्र बंटी शर्मा के साथ नासरीगंज थाना क्षेत्र के धनांव में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहा था। दूसरी बाइक पर मंगीतपुर निवासी लवजी शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा और एक अन्य युवक सवार थे। चौथा युवक अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बिसेनीकला पंचायत अंतर्गत हेमराड़ीह निवासी आलोक कुमार बताया जाता है।


गोही मोड़ के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार चारों युवक सड़क किनारे फेंका गए और बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद इसकी सूचना आयरकोठा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस चारों युवकों को अकोढ़ीगोला स्थित करकटपुर पीएचसी लेकर गई जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि मृतक सभी चार युवकों के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।






