सिंघिया खुर्द में फाइरिग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

सिंघिया खुर्द में फाइरिग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द में बीते शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पंचरूखी निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव के पुत्र प्रतीक कश्यप के रूप में हुई है। इस मामले में कर्पूरीग्राम थाना में सुसंगत धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *