व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में वांछित आरडीएक्स को किया गिरफ्तार
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख भूईधारा में बीते 4 मई 2022 की शाम पूर्व जिला पार्षद सदस्य रिंकू देवी के पति सह प्रोपर्टी डीलर शिवशंकर राय पर जान लेने की नीयत से हुई गोलीबारी की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के निरजुलीया गांव के मनोज वर्मा के पुत्र मनीष कुमार उर्फ आरडीएक्स के रूप में की गयी है।
उसके उपर इससे पहले भी मुफस्सिल थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। बताया गया है कि वह समस्तीपुर शहर के ही बारह पत्थर मुहल्ले में रहकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। हाल के दिनों में वह फरार चल रहा था। मुफस्सिल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर जिले से की है। बताया गया कि प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग की घटना में उसनें शूटर की भूमिका निभाई थी।

घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि आरडीएक्स को मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों में आरोपित रह चुका है।


बता दें कि प्रोपर्टी डीलर शिवशंकर राय पर 4 मई 2022 की शाम करीब साढ़े आठ बजे उस समय फायरिंग की गयी जब वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चलायी थी। गोली उनके दाएं हाथ और छाती में गोली लगी थी। हालांकि इलाज के बाद वह स्वस्थ्य हो गये।






