फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर डीएम ने की समीक्षा, दिया निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर डीएम ने की समीक्षा, दिया निर्देश

Doorbeen News Desk:  जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार , समस्तीपुर में ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के निर्माण में आ रहे अवरोध को हटाने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को अविलंब निर्माण कार्य में आ रहे अवरोध को दूर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । जिससे निर्धारित समयावधि में फोरलेन का निर्माण किया जा सके ।बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार , जिला भू- अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *