बिहार में कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्रों को भारत दर्शन कराया जाएगा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार में कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्रों को भारत दर्शन कराया जाएगा

Doorbeen News Desk : बिहार के मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत दर्शन कराया जाएगा। राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को देश की सांस्कृति और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े स्थानों पर ले जाने की योजना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। माना जा रहा है कि जल्द कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर यह योजना लागू होगी।

इस योजना के तहत प्रत्येक जिले से 50-50 मेधावी छात्रों को भारत दर्शन का मौका मिलेगा। यानी 38 जिलों से 1900 विद्यार्थियों को भारत दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस योजना पर होने वाली खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। कक्षा में अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं इसमें शामिल की जाएंगी। इससे छात्रों की शैक्षणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों की समझ बढ़ेगी।

बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ेगा और वह जागरूक बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों और गाइड के साथ भेजा जाएगा। बच्चों को उनके गाइड विभिन्न स्थलों की महत्ता की जानकारी देंगे। इन स्थलों से जुड़ी बच्चों की जिज्ञासा भी शांत करायी जाएगी। बच्चों को बाहर ले जाने के लिए अधिकतर रेल और सड़क मार्ग का उपयोग होगा। आवश्यकतानुसार हवाई मार्ग से भी बच्चे भेजे जाएंगे।

अभी राज्य के ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराया जाता है : अभी राज्य में मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना चलायी जा रही है। इसके तहत एक स्कूल से बच्चों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर भ्रमण कराने के लिए 20 हजार रुपए आवंटित किए जाते हैं।

परिभ्रमण योजना के तहत बच्चों को बिहार संग्रहालय, संजय गांधी जैविक उद्यान, राजगीर और विक्रमशीला विश्वविद्यालय जैसे स्थानों पर ले जाया जाता है। स्कूल परिभ्रमण योजना पर सालाना लगभग 6-7 करोड़ की राशि खर्च होती है। प्रत्येक स्कूल के बच्चों को रोटेशन में परिभ्रमण पर ले जाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *