व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
जिला अस्पताल समस्तीपुर में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा एवं स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ
Doorbeeb News Desk: जिला स्वास्थ्य समिति समस्तीपुर एवं सदर अस्पताल समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2025 एवं स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, डीसीएम अनिता कुमारी, DAM पंकज कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, राकेश कुमार PSI india, आदित्य कुमार पिरामल फाउंडेशन , ANM स्कूल की छात्राएँ एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। इस वर्ष पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान की थीम है “स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार — पुरुष सहभागिता से ही सपना साकार।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने कहा “परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों की समान भागीदारी ज़रूरी है। पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, सरल और स्थायी प्रक्रिया है, जिससे जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है।”

इसके उपरांत सिविल सर्जन द्वारा ‘Awareness सारथी वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले में पुरुष नसबंदी अभियान के प्रति जागरूकता फैलाएगा। पखवाड़े के दौरान आयोजित होंगी विशेष गतिविधियाँ: पुरुष नसबंदी परामर्श एवं जागरूकता शिविर। रैली एवं पदयात्रा, IEC सामग्री का वितरण, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क, निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएँ।
डीसीएम अनिता कुमारी ने बताया कि पुरुष नसबंदी करवाने वाले लाभार्थियों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, साथ ही उनके परिवार को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने संदेश दिया:
“छोटा परिवार — बड़ी खुशहाली, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक।”






